कुरुक्षेत्र। दंपती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले मेडिकल स्टोर पर आकर संचालक पर हमला किया और बाद में उसके घर जाकर पत्नी पर हमला कर दिया।
वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है व अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहन नगर वासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका सिरसला रोड पर मेडिकल स्टाेर है। मंगलवार दोपहर को उसके स्टोर पर पांच- छह युवक हाथों में गंडासी व तलवार लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही की बीच में काउंटर होने के वजह से उसको चोट नहीं लगी।
उसके बाद युवक उसके घर पर जाकर आरोपियों ने पत्नी पर हमला कर दिया। उसने भागकर उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद युवक ने घर का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी नसीब सिंह वासी मोहन नगर को काबू कर जमानत पर रिहा कर दिया है व अन्य की तलाश जारी है।