फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीडिया के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा में देखा बजट सत्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली देखने के दौरान विद्यार्थी और ​शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार व मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत हरियाणा विधानसभा चंडीगढ़ पहुंचकर बजट सत्र की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और संसदीय प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार को संस्थान का 25 सदस्यीय शैक्षणिक दल हरियाणा विधानसभा के अध्ययन भ्रमण पर गया। दल का नेतृत्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव ने संयुक्त रूप से किया। इस भ्रमण में एमए जनसंचार द्वितीय व चतुर्थ वर्ष के 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बजट सत्र की लाइव कार्यवाही देखी, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विपक्षी विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों बेरोजगारी, फसल गिरदावरी, वृद्धावस्था पेंशन, खेल स्टेडियमों की स्थिति, किसानों की आय, खाद की उपलब्धता और महंगाई पर जवाब दे रहे थे। इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक संवाद और सदन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें