कुरुक्षेत्र। मतगणना के दौरान मतगणना करने वाली टीमों के अलावा माइक्रो आब्जर्वर भी मतगणना केंद्रों में तैनात रहेंगे। मतगणना का कार्य प्रात: आठ बजे से शुरू हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि अधिकृत मीडिया कर्मियों के उपयोग के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग हॉल में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। जहां राउंड वाइज मतगणना की सूचना मीडिया को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मीडिया कर्मियों को जो पास अधिकृत किए गए हैं, उसे दिखाकर मीडिया कर्मी मतदान केंद्रों पर व मीडिया के लिए अस्थायी तौर पर केयूके के नॉन टीचिंग हॉल में बनाए गए मीडिया सेंटर में जा सकते हैं। मीडिया कर्मी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट से इन स्थानों पर जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग के अधिकारी को मीडिया सेंटर के प्रभारी के रूप में विशेष रूप से नामित किया गया है। मीडिया सेंटर में नियुक्त अधिकारी मीडिया कर्मियों के बीच मतों की गिनती से संबंधित जानकारी व नवीनतम रुझान आदि के बारे में जानकारी का प्रसार करेगा। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाना सख्त मना है, इसलिए मीडिया कर्मियों को अपने मोबाइल फोन मीडिया सेंटर में छोड़ने होंगे।