कुरुक्षेत्र। एमडीयू के जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी को सम्मानित करते डॉ महासिंह पूनिया। स्वयं
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया टेक्नोलॉजी संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर संस्थान में जल्द शुरू होने वाले पाॅडकास्ट का पोस्टर भी उन्हें भेंट किया गया। सुनित मुखर्जी ने संस्थान की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों और आधुनिक संसाधनों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों को मीडिया जगत में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध टीवी एवं रेडियो स्टूडियो, मीडिया लैब और अन्य सुविधाओं को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
संस्थान निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने सुनित मुखर्जी को श्रीमद्भगवद्गीता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए केयू न्यूज लेटर, टीवी-रेडियो स्टूडियो और मीडिया से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं से अवगत कराया।
प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। आधुनिक संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को मीडिया उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है।