फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का कहर : नौपता के पहले चार दिन में फूंक डाली 300 लाख यूनिट बिजली

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का जिला कार्यालय। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौपता शुरू होते ही गर्मी का प्रचंड रूप दिखने लगा है। इसका असर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पर भी गहरा पड़ा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए जिला स्तर पर चार दिन के अंदर ही 300 लाख यूनिट से अधिक बिजली फूंक डाली। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी में फ्रिज, पंखे, कूलर, एसी और अन्य उपकरणों के इस्तेमाल से लोड काफी हद तक बढ़ गया। उनका कहना है कि लोगों को स्वयं जागरूक बनकर भारी उपकरणों का इस्तेमाल सीमित करना चाहिए।
विज्ञापन


बिजली खपत
25 मई : 75 लाख यूनिट
26 मई : 73 लाख यूनिट
27 मई : 72 लाख यूनिट
28 मई : 73 लाख यूनिट

शिकायतें मिलीं
25 मई : 350
26 मई : 134
27 मई : 110
28 मई : 150

निगम की टीम मुस्तैद, कट के आदेश नहीं, शिकायतों का आंकड़ा घटा : जिंदल
अधीक्षण अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि गर्मी का असर कुछ ज्यादा है, लेकिन बिजली निगम की टीम मुस्तैद है। सभी तरह की व्यवस्थाएं समय पर की जा रही हैं। कटों का ऊपर से कोई आदेश नहीं है। दिक्कत आने पर कुछ वक्त के लिए लाइट चली जाती है। उपभोक्ताओं को दिक्कत न आए और बिजली आपूर्ति सुचारू ढंग से चलती रहे, इसके लिए ट्रांसफार्मर और तारों पर नजर रखी जा रही है। फॉल्ट का आंकड़ा घट चुका है। ट्रांसफार्मर खराब होने संबंधी शिकायत भी जिले में इक्का-दुक्का ही रह गई हैं। इन दिनों में खपत जरूर बढ़ी है, लेकिन शिकायतों का आंकड़ा काफी घट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें