फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एमसीए टीम ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते अति​थि। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण एमसीए और एमएससी विद्यार्थियों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच रहा।
विज्ञापन

इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एमसीए टीम ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित करती हैं। तीन दिनों तक क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें