फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 2025 के मुकाबले मुश्किल रहा राजनीतिक विज्ञान का पेपर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की शुक्रवार को 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बताया कि इस बार परीक्षा गत वर्ष से मुश्किल रही। परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए और कुछ प्रश्न विश्लेषणात्मक रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर करीब चार हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर बोर्ड के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
राजनीतिक विज्ञान का पेपर आसान रहा। पेपर में ऑब्जेक्टिव प्रश्न आसान आए हुए थे। कुछ प्रश्न कठिन पूछे गए थे। कुल मिलाकर पेपर आसान था। प्रश्नपत्र में ऑब्जेक्टिव प्रश्न सरल थे जबकि कुछ प्रश्न विद्यार्थियों की समझ पर आधारित थे। गत वर्ष के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र मुश्किल रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने अच्छे अंक आने की उम्मीद व्यक्त की।
विज्ञापन


- नरेश कुमार, राजनीतिक विज्ञान शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांसा।
पाठ्यक्रम के अंदर से आए प्रश्न

छात्रा हरमनप्रीत कौर ने बताया कि राजनीतिक विज्ञान के पेपर में ज्यादातर प्रश्न किताब से ही आए थे, इसलिए उत्तर लिखने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कुछ प्रश्न थोड़े विश्लेषणात्मक थे जिनमें सोचकर लिखना पड़ा लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। मुझे उम्मीद है कि इस विषय में मेरे अच्छे अंक आएंगे और परिणाम उम्मीद से बेहतर रहेगा।
लंबे उत्तर वाले सवाल थोड़े कठिन लगे

छात्रा राधा ने बताया कि शुरुआत में पेपर देखकर थोड़ी घबराहट हुई, क्योंकि कुछ प्रश्न अलग तरीके से पूछे गए थे। हालांकि बाद में समझ आया कि प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे। लंबे उत्तर वाले सवाल थोड़े कठिन लगे लेकिन तैयारी अच्छी होने के कारण मैं सभी प्रश्न हल कर पाई। पेपर न ज्यादा मुश्किल था और न ही बहुत आसान। ऑब्जेक्टिव प्रश्न बहुत आसान थे और समय भी पर्याप्त मिला।

कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र। हरमनप्रीत कौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें