फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में प्लास्टिक की वेस्ट बोतल डालो और उपहार जीतो

Sat, 27 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
mc meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब धर्मनगरी में वेस्ट प्लास्टिक की बोतल को मशीन में डालने वाले व्यक्ति को मोबाइल रिचार्ज कूपन के साथ अलग-अलग तरह के उपहार मिलेंगे। इस उपहार को देने वाली मशीन को शीघ्र ही थानेसर शहर में स्थापित किया जाएगा। इतना ही नहीं शहर में एक स्मार्ट शौचालय भी स्थापित किया जाएगा। नगर परिषद ने धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है और इन दोनों मशीनों को शहर में लगाने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने भी अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन

    
यह जानकारी नप अध्यक्षा उमा सुधा ने दी। वे शुक्रवार को देर सायं परिषद में पार्षदों और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कचरे से कमाई करने और वेस्ट प्रोडक्ट से सुंदर वस्तुएं बनाने को लेकर प्रशिक्षण दे रही थी। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, नप अध्यक्षा उमा सुधा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र छिंदा, ईओ बीएन भारती ने नवीनीकरण के बाद नप के सभागार का उद्घाटन किया। इसके पश्चात नप अध्यक्ष ने दिल्ली के कचरा प्रबंधन प्रोजेक्टस की बारीकियों को पार्षदों और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। इस दौरान कचरा प्रबंधन को लेकर दो-तीन डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि शहर में रोजाना करीब 70 टन कूड़ा एकत्रित किया जाता है। इस कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट एक साल के दौरान अंबाला में शुरू हो जाएगा, लेकिन इस एक साल में कुरुक्षेत्र शहर के लोगों को अपने-अपने घरों के गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने की आदत डालनी होगी। इतना ही नहीं 5 जून को पर्यावरण दिवस पर शहर के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ बनाने में नगर पार्षद और संस्थाएं अपना योगदान देगी। नप अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में कचरे से खाद बनाने के लिए नगर परिषद की तरफ से प्रशिक्षण देने के साथ-साथ हर प्रकार की सहायता भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना है।
विज्ञापन


इस दिन शहर के सभी स्कूल,संस्थाएं और आम नागरिकों को साथ जोडा जाएगा और थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा। उमा सुधा ने कहा कि शहर के सफाई कर्मचारियों को दिल्ली में कचरा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद शहरवासियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड पार्षद और वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सभी नगर पार्षद और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रत्येक पार्षद संभालेगा पर्यावरण दिवस की कमान
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दिवस से पहले शहर के 31 के 31 वार्डों को स्वच्छ बनाने का प्रयास करना है। इसके लिए सभी नगर पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की कमान संभालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें