फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव ः कही जीत की हैटि्रक ताो कहीं हार से मायूसी

Mon, 23 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विजेता सास- बहू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगरपालिका चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। जहां दोपहर 1 बजे तक लगभग 55 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कुल मतदान 85.1 प्रतिशत रहा। कुल 24 हजार 310 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। डीसी राजीव नारायण कौशिक व एसपी सिमरदीप सिंह ने अनेक मतदान केंद्रों का दौरा किया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हवा सिंह और डीएसपी गुरमेल सिंह मारकंडा नेशनल कॉलेज में बने मुख्य चुनाव कार्यालय में चुनावों की कमान संभाले रहे। 
विज्ञापन


लगातार चौथी बार जीती ममता कवातरा 
वार्ड नं 1 से ममता कवातरा ने मंजू रानी को 75 मतों से हराया जहां ममता कवातरा को 627 मत मिले, वहीं मंजू रानी को 552 मत प्राप्त हुए। ममता कवातरा लगातार चौथी बार चुनाव जीती है। इससे पूर्व वह वार्ड नं 16 से लगातार जीत की हैट्रिक लगा चुकी हैं। 

पहली बार में ही जीता चुनाव
एसएसी आरक्षित वार्ड नं 2 से अजय कुमार ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संगीता रानी को 73 मतों से हराया। 
विज्ञापन


छटी बार चुने गए टेकचंद शर्मा 
भाजपा के निवर्तमान मंडल प्रधान मुलख राज को 368 मतों से हराया। वार्ड नं 3 से टेक चंद शर्मा छटी बार पार्षद चुने गए। उन्होंने राज्य मंत्री के खासमखास एवं निवर्तमान भाजपा मण्डल प्रधान मुलख राज गुंबर को करारी मात दी। टेक चंद शर्मा को 818 मत मिले जबकि गुुंबर को 450 मत प्राप्त हुए। निवर्तमान पार्षद विष्ण कपूर 264 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। टेक चंद शर्मा 2010 के चुनावों में विष्णु कपूर से चुनाव हार गए थे जबकि विष्णु कपूर इन चुनावों में तीसरे स्थान पर रहे। 

पूर्व नपा प्रधान सुरेंद्र शर्मा छटी बार चुनाव जीते 
वार्ड नं 4 से नगरपालिका के पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा छटी बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निशा ठुकराल को 20 मतों से हराया। जहां सुरेद्रं शर्मा को 546 मत मिले वहीं निशा ठुकराल को 526 मत प्राप्त हुए जबकि निवर्तमान पार्षद रजनी बुद्धिराजा के पुत्र संदीप 289 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। 

वार्ड नं 5 से ऊषा गाबा जीती 
वार्ड नं 5 से पूर्व पार्षद केवल गाबा की पत्नी ऊषा गाबा ने शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की उम्मीदवार ऊषा ने बीजेपी की कुलजीत कौर को 425 मतों से मात दी। वार्ड नं 6 से सतविंद्र हांडा ने विजय कुमार को 220 वोटों से हराया। सतविंद्र के भाई त्रिलोचन हांडा इस वार्ड से पिछले 10 वर्षों से पार्षद थे और नगरपालिका के उपप्रधान भी रह चुके हैं।
 
वार्ड नं 7 से भाजपा की गीता रत्ता जीती 
 वार्ड नं 7 से राज्य मंत्री के पीए जोगिंद्र रत्ता की पत्नी गीता रत्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी आशु कुमारी को 121 मतों से हराया। वार्ड नं 8 से भाजपा के गुलशन कवातरा ने अमित सिंघल को 82 मतों से हराया। जहां गुलशन कवातरा को 650 मत मिले वहीं अमित सिंघल को 568 मत प्राप्त हुए। 

वार्ड नं 9 में इनेलो ने मारी बाजी 
 वार्ड नं 9 में इनेलो के जसबीर सैनी भाजपा के अंग्रेज कंबोज को 37 मतों से मात दी। सैनी को जहां 521 मत मिले वहीं अंग्रेज सिंह को 484 मत मिले। 

वार्ड-10 में कांग्रेस के ललित ने जीता मैदान
वार्ड नं 10 से कांग्रेस के ललित भार्गव ने ईशा कुमारी को हराया जबकि बीजेपी के अशोक वत्स तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड नं 10 में कांग्रेस के ललित भार्गव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी ईशा कुमारी को 37 मतों से हराया। ललित भार्गव को जहां 478 मत मिलें वहीं ईशा कुमारी को 441 मत प्राप्त हुए। भाजपा के दिग्गज नेता अशोक वत्स तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 321 मत प्राप्त हुए। 

वार्ड-11 में भाजपा के बलदेव जीते
वार्ड नं 11 से भाजपा के बलदेव सेठी ने नपा के पूर्व प्रधान हरीश कवातरा को 101 मतों से हराया। यह वार्ड नगर की सबसे हॉट सीट बन गया था। इस वार्ड में जहां राज्यमंत्री स्वयं रूचि ले रहे थे वहीं नगर के सभी दिग्गज नेता अपना अपना रोल निभा रहे थे। बता दें कि बलदेव सेठी चुनावों से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता थे लेकिन नामांकन प्रक्रिया के बीच ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं हरीश कवातरा जो आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे थे ने कांग्रेस के हाथ को स्वीेकार किया। इससे पहले हरीश कवातरा कोई चुनाव नहीं हारे थे और उन्होंने लगातार 5 बार पार्षद पद का चुनाव जीता था और दो बार नगरपालिका के प्रधान भी बने थे। 

वार्ड नं 12 से बाला देवी ने की चमत्कारी जीत दर्ज 
- वार्ड नं 12 से राकेश गर्ग की पत्नी बाला देवी की जीत को एक चमत्कार माना जा रहा है। बाला गर्ग एक नई प्रत्याशी है और उन्होंने रमनकौर को 48 मतों से हराया जबकि भाजपा की कृंता देवी तीसरे स्थान पर रही। इन चुनावों में रमन कौर के पति जसबीर सैनी वार्ड नं 9 से विजयी होने में सफल रहे। 

वार्ड नं 13 से नीलम साहनी ने जीता चुनाव 
 वार्ड नं 13 से नीलम साहनी ने चुनाव जीता और वह चौथी बार पार्षद बनी। नीलम साहनी पिछला चुनाव हार गई थी इसके बाद उन्हें मनोनीत पार्षद बना दिया गया था। यह सीट नगर की हाई वोल्टेज सीट मानी जा रही थी और इस वार्ड के दोनों बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था इस लिए यहां पर सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त भी किए गए थे। नीलम साहनी ने 625 वोट लिए जबकि उनके प्रतिद्वंद्धी हरशरण सिंह चीमा को 573 मत मिले। भाजपा के रवि कांत शर्मा केवल 10 मत प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे। 

वार्ड-14 से मेवा देवी जीती
वार्ड नं 14 में मेवा देवी ने 361 मत प्राप्त करके जीत दर्ज की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमृत लाल को 305 मत मिले जबकि पूर्व पार्षद व भाजपा उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह को 209 मत मिले। 

वार्ड-15 से बलदेव राज दूसरी बार जीते   
वार्ड नं 15 से बलदेव राज चावला रिकार्ड 589 मतों से जीते। चावला को जहां 1014 मत प्राप्त हुए वहीं भाजपा के दीपक आनंद को 425 मत मिले। बलदेव राज चावला ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की जबकि इससे पूर्व उनकी पत्नी आशा चावला भी पार्षद रह चुकी हैं।

वार्ड नं 16 से भाजपा की राजदीप कौर ने जीत दर्ज की
 वार्ड नं 16 से भाजपा की राजदीप कौर ने अपनी ही पार्टी के बागी निर्मल सिंह को 150 मतो से हराया। राजदीप कौर को जहां 645 मत मिले वहीं निर्मल सिंह को 495 मत मिले। भाजपा के दूसरे बागी नेता जगजीत सिंह को मात्र 18 मत मिले। वहीं इनेलो नेता एवं पूर्व पार्षद ज्ञान चंद कालड़ा ने 234 मत प्राप्त किए।

वार्ड नं 17 में भाजपा का गढ़ ढहा
कांग्रेस की अंजली गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज की। वार्ड नं 17 से कांग्रेस की अंजलि गुप्ता ने पूर्व पार्षद एवं भाजपा की सीमा सिंगला को रिकॉर्ड 381 मतों से हराया। यह वार्ड भाजपा का गढ़ माना जाता है और इस वार्ड से भाजपा कभी नहीं हारी। सीमा सिंगला के पति पंकज सिंगला भी इस वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। अन्य प्रत्याशियों में संगीता शर्मा ने 218 व गीता गर्ग ने 180 मत प्राप्त किए।

वार्ड-18 में भाजपा की ज्ञान देवी ने लहराय परचम
वार्ड नं 18 में भाजपा की ज्ञान देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजलि कोहली को 331 मतों से हराया। हालांकि ज्ञान देवी के पति पवन छाबड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ता थे लेकिन चुनावों के बीच उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। 

वार्ड नं 19 से कांग्रेस की वीना कोहली जीती 
 वार्ड नं 19 से कांग्रेस की वीना कोहली ने 621 मत प्राप्त करके शानदार जीत दर्ज की। जबकि भाजपा प्रत्याशी गोनिका शर्मा ने 334 मत प्राप्त किए। वीना कोहली कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव हर्ष कोहली की पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें