फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट की गई। दो बदमाश रात करीब दो बजे पंप के कार्यालय में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये लूट कर भाग गए।
विज्ञापन

किशनपुरा गांव के रहने वाले पेट्रोल पंप के मालिक दीपक मलिक ने थाना सदर थानेसर में दी शिकायत में बताया कि वे रात आठ बजे कार्यालय को ताला लगाकर घर चले गए थे। रात की ड्यूटी पर दो कर्मी दीपक और क्रिस तैनात थे, जो रात एक बजे काम खत्म कर कार्यालय के पास वाले कमरे में सो गए थे।
उन्होंने कार्यालय, अलमारी और मेज के ताले तोड़ दिए और अलमारी में रखे 12 हजार रुपये नकद उठाकर भाग निकले। सुबह कर्मचारियों ने कार्यालय के ताले टूटे देखे तो तुरंत मालिक और डायल-112 को सूचना दी। थाना सदर थानेसर पुलिस ने पंप संचालक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें