पिहोवा। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित शहीदी यात्रा पिहोवा पहुंची। यहां भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी के नेतृत्व में संगत ने नगर कीर्तन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उनके बलिदान की बदौलत ही आज हिंदू धर्म कायम है। हम सब का दायित्व है कि उनके 350वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान के भाव को व्यक्त करें।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्योतिसर में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर नमन करने कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगे। रविवार को नगर कीर्तन गढ़ी लांगरी, ईशाक, कराह साहिब,मोहनपुर, धूपछड़ी, छोटा सैयाना, बड़ा सैयाना मोरथली संधू फार्म, गुरुद्वारा बाबा मक्खन शाह लबाणा होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गुरुद्वारा बावली साहिब में पहुंचा। 24 नवंबर को सुबह गुरुद्वारा बावली साहब से नगर कीर्तन अगले पड़ाव के लिए शुरू होगा।
सिख युवाओं का 350 सदस्यों का बाइक काफिला पूरी रहत मर्यादा के साथ नगर कीर्तन की अगुवाई करेगा। 24 को नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा कुरुक्षेत्र रोड, डेरा अंबरसरिया फार्म, एसआईएस अकेडमी, गौचरान गुरुद्वारा, भट्ट माजरा, टीकरी, तलहेड़ी, मलिकपुर, कंथला, बचकी, खैहरा फार्म, डेरा चकचकातियां, लुखी संतोखपुरा, हसनपुर, बखतला, बलाही, दबखेड़ी जोगना खेड़ा, बाहरी होते हुए शाम को गुरुद्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र में संपन्न होगा। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, व्यापार उद्योग संगठन के महामंत्री विकास गर्ग, हरिओम अग्रवाल, बंटी सिंगला सहित संगत ने नगर कीर्तन का अभिनंदन किया।
पिहोवा। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित शहीदी यात्रा का अभिनंदन करते