फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहीद सूबेदार के बेटे से 6.5 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहीद सूबेदार के बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 6.5 लाख की धोखाधड़ी सामने आई है। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ने विदेश मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताकर कनाडा में वर्क परमिट दिलाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

गांव हिंगाखेड़ी के रहने वाले बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए कि वह टैक्सी चलाकर गुजारा करता है। उसके पिता कर्मजीत सिंह सेना में सूबेदार थे और जून 2022 में देश सेवा के दौरान शहीद हो गए थे। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उस परआ गई। इसी के चलते उसने छोटे भाई इंद्रजीत सिंह को विदेश भेजना चाहा।
सितंबर-अक्टूबर 2024 में उनका एक रिश्तेदार करनाल निवासी अमानत उनके घर आया। खुद को विदेश मंत्रालय का अधिकारी बताया और भाई के साथ उसे भी कनाडा भेजने का भरोसा दिया। दो साल के वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की ।
विज्ञापन

उन्होंने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट को सौंप दिए। इसके उपरांत आरोपी ने अलग-अलग माध्यम से उनसे उक्त रकम ले ली।
जब काफी समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद आरोपी ने उन्हें रकम भी वापस नही लौटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें