फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष पर गला घोंट हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। शहर के झांसा रोड पत्थरा वाली गली की रहने वाली 29 वर्षीय निशा की वीरवार देर रात संदिग्ध मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति अजय कुमार और सास पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निशा और अजय कुमार स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। किशनपुरा निवासी निशा के भाई नरेश कुमार ने बताया कि देर रात उनके छोटे भाई विक्की को अजय कुमार का फोन आया। फोन पर निशा की मौत की सूचना दी गई और बताया गया कि उन्हें लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। परिवार अस्पताल पहुंचा तो निशा का शव वहां रखा हुआ था। निशा के गले पर चोट के निशान पाए गए। परिवार का कहना है कि अंतरजातीय प्रेम विवाह होने के कारण दहेज नहीं मिला था। इसी मुद्दे को लेकर पति अजय और सास निशा को लगातार ताने देते थे। अजय शराब पीकर निशा के साथ मारपीट करता था। थाना कृष्ण गेट के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें