अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित मिट्ठापुर के निकट मोदी पैलेस में सोमवार की रात को शादी समारोह के बाद नशे में धुत्त दो युवकों ने जमकर उत्पात चलाया। स्टेज पर चढ़कर एसी व डीजे का सामान तोड़ दिया। साथ ही संचालक व उनके कर्मचारी के साथ हाथापाई भी की। साहा थाना पुलिस ने पैलेस संचालक हरि ओम लूथरा की शिकायत पर यमुनानगर के गुरदीप व मंदीप सिंह पर मामला दर्ज कर दिया।
संचालक हरि ओम लूथरा ने बताया कि 6 अक्तूबर को उनके मैरेज पैलेस में एक शादी समारोह चल रहा था। शादी के बाद दो युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। पहले तो स्टेज पर लगे एसी व डीजी का सामान तोड़कर 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान किया। जब पैलेस के स्टाफ कुलप्रीत ने वीडियो बनाई तो दोनों युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। अभद्र व्यवहार करते हुए दोनों युवकों ने पैलेस से बाहर जाने का रास्ता ही रोक लिया। संवाद