फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गर्मी बढ़ने से दिनभर सुनसान रहने लगे बाजार, कारोबार ठप

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दोपहर दो बजे के समय शहर का पालिका बाजार इस तरह सूना दिखाई दिया। संवाद  - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। अधिकतम पारा 43 डिग्री पार हो जाने के कारण दिनभर बाजार सुनसान रहने लगे हैं और कारोबार ठप हो गया है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना व गैर जरूरी वस्तुओं की खरीद न करने की अपील और अब नौतपा की तरह पड़ रही भीषण गर्मी से बाजार बेहाल हो चुका है।
विज्ञापन

दिनभर ग्राहकों के न पहुंचने से कारोबारी भी चिंतित रहने लगे हैं। कपड़ा विक्रेता विजय कुमार ने कहा कि पूरा दिन में महज दो ग्राहक ही पहुंचे हैं, उनमें से भी एक ने ही खरीद की है। पिछले चार दिन से बाजार पूरी तरह से मंदा हो चुका है। कारोबार की चिंता सताने लगी है।
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री की अपील और अब मौसम की मार से बाजार पूरी तरह से ठप हो गया है। सोने-चांदी के नए आभूषण कोई खरीदने को तैयार नहीं है। दिनभर खाली बैठे रहने के लिए मजबूर हैं।

कुरुक्षेत्र। दोपहर दो बजे के समय शहर का पालिका बाजार इस तरह सूना दिखाई दिया। संवाद - फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। दोपहर दो बजे के समय शहर का पालिका बाजार इस तरह सूना दिखाई दिया। संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें