फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवरात्रि पर बाजार गुलजार, मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर ​स्थित करियाना स्टोर पर सजाई गई नवरात्रि में प्रयोग होने वाली खाद्य व - फोटो : पार्टी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नवरात्रि के लिए बाजार सजने लगे हैं। मिठाइयों की दुकानों से लेकर गाड़ियों के शोरूम तक, हर जगह रौनक बढ़ने लगी है। इसी भीड़भाड़ में मिलावटखोरी का कारोबार भी तेजी पकड़ लेता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार सख्ती दिखाते हुए अब तक 16 सैंपल भरे हैं, जिनमें लड्डू, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी और आटे के नमूने शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
सरकार के भी निर्देश हैं कि यदि किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट या खराबी की आशंका मिली तो फूड इंस्पेक्टर मौके पर ही उसे नष्ट कर सकते हैं और दुकान को सील कर सकते हैं।नवरात्रि को लेकर बाजार सज चुके हैं। श्राद्ध संपन्न होते ही लोग त्योहारों के लिए खरीदारी शुरू कर देंगे। नवरात्रि में वर्ती कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। इसी वजह से इसमें मिलावट और पुराना माल बेचने की शिकायतें भी अक्सर सामने आती हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और सेंपल लिए जाने की योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में चलाया जा रहा सैंपलिंग अभियान
फूड इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि जिले भर में सैंपलिंग अभियान चलाया गया है। विभाग ने लड्डू रसगुल्ला गुलाब जामुन, बर्फी, आटे के 16 सैंपल भरे हैं। किसी भी सैंपल की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई। विभाग कुट्टू के आटे के भी सैंपल भरने की तैयारी है। बीते नवरात्र में इलाके में कुट्टू का आटा खाने से किसी के बीमार होने की शिकायत सामने नहीं आई थी, लेकिन विभाग सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें