फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मार्केट कमेटी चेयरमैन मिले किसानों-आढ़तियों से, मंडी का लिया जायजा

Sun, 19 Apr 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों से बातचीत करते डॉ गणेश दत्त। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडियों में सफलतापूर्वक गेहूं की खरीद हो रही है। गेहूं की आवक का कार्य जोरों पर है। सरकार द्वारा उठान होने के 48 घंटे में गेहूं की पेमेंट किसानों के खातों में भेजी जा रही है। यह कहना है मार्केट कमेटी लाडवा चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त का। वे शनिवार को रबी सीजन के तहत गेहूं खरीद और उठान (लिफ्टिंग) कार्यों की समीक्षा करने मंडी पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों और आढ़तियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी आकलन किया। मंडी में गेट पास और बायोमेट्रिक प्रणाली की जांच की। अधिकारियों से गेहूं की आवक, खरीद और उठान से संबंधित जानकारी ली। किसानों एवं आढ़तियों से संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया। यूनियन के जिला प्रधान रामधारी भूरा ने कहा कि गेट पास कटने तथा खरीद के बावजूद किसानों को फसल के पैसे नहीं मिल रहे। डॉ गणेश ने किसानों के मांगपत्र को लेते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
बोले कि किसानों और आढ़तियों को आसानी से वेरिफिकेशन पूरा करने में मदद करने के लिए मंडी में कई जगहों पर बायोमेट्रिक मशीनें लगाई हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ से बचाव के लिए गेट पास जारी करने के लिए कई मोबाइल प्वाइंट भी स्थापित किए हैं। मंडी में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कोई असुविधा न होने दी जाए। खरीदी गई फसल का भुगतान 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सुनिश्चित किया जाए। संबंधित एजेंसियों को उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडी सचिव संतकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें