कुरुक्षेत्र। दीपावली और धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है तो वहीं बाजार में बढ़ती भीड़ के चलते दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ-साथ बर्तन बाजार में भी रौनक नजर आने लगी है। दो पहिया वाहनों से लेकर चौपहिया वाहनों को खरीदने में ग्राहक काफी दिलचस्पी दिखा रहे है। हालांकि कि कई वाहन शोरूमों पर एडवांस बुकिंग भी की जा रही है।
टू व्हीलर से लेकर चौपहिया वाहनों को देखने पहुंच रहे ग्राहकों को कई तरह के लुभावने आकर्षण ऑफर भी दिए जा रहे हैं, गिफ्ट हैंपर, स्क्रैच कार्ड, कैशबैक, सोन व चांदी का सिक्का शामिल है। इससे वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को भी फायदा मिल रहा है साथ ही वाहन बेचने वाले संचालकों के भी वारे न्यारे हो रहे हैं। धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल के साथ-साथ अन्य सामानों को खरीदने की परंपरा है, जिससे धनतेरस के दिन बाजार में भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर व ई-बाइक को भी खरीदने के लिए लोग शोरूमों पर रुखकर रहे है, लेकिन पेट्रोल, डीजल व सीएनजी वाहनों की खरीदारी अभी भी ज्यादा बताई जा रही है। दो पहिया ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालकों के मुताबिक अभी तक धनतेरस के लिए 50 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो चुकी है, जबकि धनतेरस को अभी दो दिन शेष है। ऐसे में ग्राहक भी वाहनों को बुक कराने के बाद निश्चिंत हो रहे और धनतेरस के दिन वाहनों को घर ले जाने की तैयारियों में है।
धनतेरस पर बेहतर कारोबार की आस : नीरज कुमार
कारोबारी नीरज कुमार का कहना है कि ग्राहक सीएनजी व पेट्रोल पर चलने वाले टू व्हीलर को ज्यादा पसंद कर रहे है। धनतेरस के दिन वाहन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए ग्राहक धनतेरस व दीपावली के दिन भी टू व्हीलर खरीदने के लिए शोरूम पर पहुंचेगे। इस बार धनतेरस व दीपावली पर बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
धनतेरस पर वाहन खरीदना काफी शुभ : प्रशांत चौधरी
कारोबारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि धनतेरस पर वाहन व अन्य सामान खरीदना काफी शुभ माना गया है, इसलिए हर साल लोग धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी करते है। इस बार ग्राहक सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की मांग ज्यादा कर रहे हैं। हालांकि बाजार में कई तरह के इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद है, फिर भी ग्राहक पेट्रोल, सीएनजी वाहनों को ज्यादा खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे है।
शौक पूरा करने के लिए लोग खरीद रहे महंगे टू व्हीलर
धर्मवीर सिंह कहना है कि पेट्रोल के दाम काफी बढ़े हुए है, लेकिन फिर भी शौक पूरा करने के लिए महंगी टू व्हीलर बाइक ही खरीदी जा रही है। हालांकि मार्केट में कई तरह की इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद है, लेकिन अभी भी पेट्रोल पर चलने वाले वाहन ज्यादा पसंद किए जा रहे है। यहां तक की लोग शौक पूरा करने के लिए बुलेट व पल्सर जैसी बाइक खरीद रहे हैं।
कुरुक्षेत्र। ऑटोवीर ऑटोमोबाइल एजेंसी पर वाहन खरीदने के लिए पहुंचे ग्राहक। संवाद
कुरुक्षेत्र। ऑटोवीर ऑटोमोबाइल एजेंसी पर वाहन खरीदने के लिए पहुंचे ग्राहक। संवाद
कुरुक्षेत्र। ऑटोवीर ऑटोमोबाइल एजेंसी पर वाहन खरीदने के लिए पहुंचे ग्राहक। संवाद