फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच आठ को : कौशल

Sat, 07 Mar 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परशुराम दल कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष डॉ महावीर कौशल। - फोटो : सुल्तानपुर में मानक के विपरीत अंत्येष्ठी स्थल का हो रहा निर्माण।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन में शामिल होने काे लेकर शुक्रवार को परशुराम दल कुरुक्षेत्र की बैठक हुई। इस दौरान सवर्ण समाज द्वारा आठ मार्च को स्वामी आनंद स्वरूप के नेतृत्व में यूजीसी नीति के विरोध तथा अनिल मिश्रा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर यूजीसी एवं एससी-एसटी एक्ट के विरोध और ईडब्ल्यूएस सरलीकरण को लेकर किए जाने वाले धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

परशुराम दल कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष डॉ महावीर कौशल ने बताया कि सवर्ण समाज एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग से पहले ही परेशान था, इसपर सरकार ने 13 जनवरी को यूजीसी के नए नियम अधिसूचित करके जले पर नमक छिड़कने का काम किया।उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव बढ़ाने वाले कानून से समाज के विभिन्न वर्गों में भारी असंतोष व्याप्त है। बीती 13 जनवरी से ही देशभर में विरोध दर्ज करा कर कानून को वापिस लेने की मांग की जा रही है। सरकार की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई। सवर्ण समाज ने अब मजबूर होकर आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें