फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मन की बात कार्यक्रम ने देश को दी सकारात्मक दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से देशवासियों का आत्मबल मजबूत हुआ है। शायद पूरी दुनिया में कोई ऐसा नेता होगा, जो अपने प्रत्येक देशवासी से इस प्रकार सीधा संवाद करता हो। सांसद नवीन जिंदल ने ये विचार रविवार को कुरुक्षेत्र की न्यू कॉलोनी के बूथ नंबर 78 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम के 12वें संस्करण को सुनने के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जनभावनाओं का प्रतिबिंब बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी देश के कोने-कोने की प्रेरणादायक संघर्ष की गाथाओं को सामने लाकर अपने देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, पर्यावरण संरक्षण, युवा, नवाचार, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया, जिससे देश को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। इस मौके पर श्याम जुनेजा शक्ति प्रमुख बूथ नंबर 78, न्यू कॉलोनी, कृष्ण लाल अरोड़ा बूथ अध्यक्ष, नरेंद्र जांगडा मंडल अध्यक्ष कुरुक्षेत्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें