फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केबल चोरी करते व्यक्ति को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Mon, 25 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। थाना परिसर के बाहर एकत्रित किसान। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इस्माईलाबाद। खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी करते हुए एक व्यक्ति को किसानों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। किसान की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
गांव डेरा जलबेहडा के रहने वाले हरभजन सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके खेत में ट्यूबवेल का कोठा बना हुआ है। गत 23 मई की रात को ट्यूबवेल से कुछ आवाजें आ रही थी। वहां जाकर देखा कि तीन व्यक्ति खेत के कोठे के अंदर ताला तोड़कर घुसे हुए हैं। उन्होंने अपने बेटे कुलदीप सिंह को भी मौका पर बुला लिया। उन्होंने तीनों को पकड़ने की कोशिश की और शोर मचा दिया उसके बाद तीनों चोर भागने लगे। एक आदमी का पीछा कर उन्होंने उसे पकड़ लिया। इतनी देर में वहां पर उनके पड़ोसी व गांव के अन्य किसान भी आ गए। जब उस व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपनी पहचान कैथल गांव के रहने वाले अमरीक के रूप में बताई।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसके ट्यूबवेल से करीब 62 फुट आठ एमएम की केबल चोरी कर ली है। उसे पता चला है कि उसके पडोसी राम कुमार 60 फुट, किसान महेंद्र सिंह वासी गांव मडाडो की दो ट्यूबवैलों से मोटर से करीब 80 फुट 10 एमएम की केबल, जज सिंह वासी डेरा जलबेहडा की करीब 40 फुट आठ एमएम की केबल, राजेंद्र वासी गांव जलबेहडा की दो ट्यूबवेल से करीब 80 फुट आठ एमएम की केबल आरोपी चोर गिरोह काट कर ले गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामपाल शर्मा ने कहा कि जल्द ही केबल चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को काबू कर लिया जाएगा। इसके अलावा चोरी का तांबा चोर किस दुकान पर बेचते थे और कौन कौन इस वारदात में उनके साथ है जल्द ही पूरे मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




बाॅक्स
केबल चोर गिरोह को जल्द पकड़ने की किसानों ने की मांग

केबल चोर पकड़े जाने की सूचना से कई गांवों के किसान थाना में परिसर में एकत्रित हो गए तथा थाना प्रभारी रामपाल शर्मा से मिल कर पूरे केबल चोर गिरोह को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से केबल चोर गिरोह ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। किसान केबल चोर गिरोह को पकडऩे के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। गत रात्रि एक केबल चोर किसानों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। उन्हें उम्मीद है कि अब पुलिस पूरे गिरोह को पकड़ लेगी। जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें