फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में साइकिल रैली से दिया फिट इंडिया का संदेश

Mon, 25 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में साइकिल रैली में शामिल होते कुलपति प्रो सोमनाथ, कुलसचिव प्रो वीरेंदर सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्रश हॉल के सामने से हुई, जिसमें कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान प्रतिभागियों ने फिट इंडिया, स्वस्थ रहें-स्वस्थ भारत बनाएं और प्रदूषण मुक्त वातावरण जैसे संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम किया।
विज्ञापन


इस दौरान कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने और पैदल चलने की आदत अपनाने का आह्वान किया।

कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने कहा कि संडे ऑन साइकिल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा अभियान है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी ने भी संबोधित किया।


बॉक्स
शहीद स्मारक से भी निकली रैली, दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

शहर के ही शहीद स्मारक में भी ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता संदेश देने के लिए आयोजित रैली में पूर्व सैनिकों और वीर जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचाना ही भविष्य बचाना है। उन्होंने साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक साइकिल के प्रयोग और ऊर्जा संरक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कैप्टन अशोक कुमार, सूबेदार मेजर मलकीत सिंह, हवलदार होशियार सिंह, सूबेदार रमेश कुमार, नायब सूबेदार महेंद्र सिंह सैनी, नायब सूबेदार धर्मपाल सैनी, सूबेदार गुरपाल सिंह, सूबेदार शमशेर सिंह, कैप्टन गुलजार सिंह, सूबेदार गुरनैल सिंह, सूबेदार रविंदर कौशिक, सूबेदार आरआर शर्मा और वेद प्रकाश काजल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें