फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोहरे के कारण पांच घंटे की देरी से चली मालवा एसएफ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई दिया। कोहरे के कारण अमृतसर, दिल्ली और आसपास के रूटों पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति नियंत्रित रखी गई। इस वजह से अमृतसर एक्सप्रेस (11057) और ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) करीब 1 घंटे 15 मिनट की देरी से चलीं। मालवा एसएफ एक्सप्रेस (12919) सबसे अधिक प्रभावित रही, जो लगभग 5 घंटे 30 मिनट की देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। कालका शताब्दी एक्सप्रेस (12011) और झेलम एक्सप्रेस (11078) भी लगभग 1 घंटे 15 मिनट की देरी से चलीं।
वहीं दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14508) करीब 1 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस (12716) लगभग 3 घंटे की देरी से संचालित हुई। अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14680) भी एक घंटे 15 मिनट देरी से रही। स्टेशनों पर यात्रियों को ठंड में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें