फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा टला: रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक ने खदानों में उतारा; यात्रियां में दहशत फैली

Wed, 29 May 2024 12:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र डिपो की बस सुबह चंडीगढ़ के लिए चली थी। जैसे ही शाहाबाद के गांव रत्नगढ़ के पास बस पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक धर्मवीर ने तत्काल ही बस को हाईवे के नीचे खद्दानों में उतार दिया, जिस दौरान बस पलटने से भी बच गई।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेड की बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब रोडवेज बस की अचान क ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को हाईवे से नीचे खद्दानों में उतार दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र डिपो की बस सुबह चंडीगढ़ के लिए चली थी। जैसे ही शाहाबाद के गांव रत्नगढ़ के पास बस पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक धर्मवीर ने तत्काल ही बस को हाईवे के नीचे खद्दानों में उतार दिया, जिस दौरान बस पलटने से भी बच गई। उस समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से दो को हल्की चोटें आई। हादसे के दौरान यात्रियां में दहशत फैल गई। घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो घटना का जायजा लिया। चालक धर्मवीर ने बताया कि अचानक ब्रेक कैसे फेल हुए, वे समझ नहीं पाए हैं लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें