कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में 10 अप्रैल को लाडवा रोड पर स्थित पीआर ग्लोबल आईलेट्स सेंटर पर हुई गोलीबारी के नौ दिन बाद भी मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से दूर है। नोनी राणा गैंग से जुड़े दो शूटरों ने सेंटर में घुसकर पूछताछ काउंटर पर खड़े व्यक्ति को गोली मारी और कई राउंड फायरिंग कर एक धमकी भरा पत्र छोड़कर भाग गए थे।
इसके बाद सेंटर संचालक को विदेश से फोन आया था जिसमें खुद को नोनी राणा बताने वाले ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर घर को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने शूटरों को पकड़ने के लिए सीआईए और एसआईटी की सात टीमें गठित की जो यूपी, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान तक दबिश दे रही हैं। नौ दिन बीतने के बावजूद मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तीन सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाश जो हथियार और बाइक उपलब्ध कराने में शामिल थे। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए और नौ दिन के रिमांड पर हैं। तीसरा आरोपी यमुनानगर का राजविंदर सिंह उर्फ रजत, इनकी निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया। संवाद