फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महर्षि दयानंद सरस्वती की द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन एक फरवरी से

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते वेद्व विद्या शोद्य संस्थान के अध्यक्ष स्वामी संपूर्णानं - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वितीय जन्म शताब्दी 12 दिवसीय समारोह का आयोजन एक फरवरी से ब्रहमसरोवर के योग भवन पर होगा। 12 दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि दयानंद के विचारों व चिंतन को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाएगा। वेद विद्या शोध संस्थान के अध्यक्ष व कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती ने बताया कि आर्य समाज के संस्थापक महान विचारक महर्षि दयानंद सरस्वती जी महाराज के द्वितीय जन्मशताब्दी 200वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं 12 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन एक से 12 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन

इसमें प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के साथ चारों वेदों का यज्ञ पद्मश्री आचार्य डॉ.सुकामा के नेतृत्व में विद्वानों की देखरेख में गुरुकुल के ब्रह्चारियों व ब्रह्मचारिणयों द्वारा बारह दिनों तक प्रतिदिन गाय के देसी घी के प्रयोग के साथ किया जाएगा। एक फरवरी को समारोह के शुभारंभ के मौके पर योग ऋषि स्वामी रामदेव, जूना पीठाधीश्वर अनंत श्रीविभूषित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी आदि मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर गुरु कुल झज्जर के आचार्य विजयपाल, गुरुकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र, मातृभूमि सेवा मिशन के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र, आर्य सुरेश मलिक,गौरक्षा दल के अध्यक्ष आचार्य योगेन्द्र, आजाद आर्य, आर्य रामपाल कूंडू, आर्य दिलबाग लाठर, गुरूदेव आर्य, आर्य योगेश योगी, वेदप्रकाश आर्य, मास्टर जयप्रकाश आर्य, अमीत आर्य, केशव आर्य, मुनि जी कालवा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें