फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने मानवता के आधार पर कार्य किया : गुप्ता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का शुभारंभ अवसर पर हवन में आहुति डालत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में महाराजा अग्रसेन जयंती का पावन पर्व श्रद्धा भाव से मनाया जा रही है। अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में कार्यक्रमों के शुभारंभ पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश, महाराजा अग्रसेन जी तथा मां महालक्ष्मी का पूजन किया गया।
विज्ञापन

हवन यज्ञ में काफी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित हुए तथा आहुतियां दीं। कार्यक्रम में अग्र बंधुओं ने उत्साह से भाग लेते हुए महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसी के साथ परंपरा के अनुसार श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता एवं समाज के लोगों ने ध्वजारोहण किया। साथ ही मोहन नगर स्थित महाराजा अग्रसेन चौंक की महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर अग्रवाल समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने अपने समय काल में सर्वजातीय को एक सम्मान की दृष्टि से देखा। जिनकी प्रेरणाओं को लेकर आज भी अग्रवाल समाज मानवता की सेवा में लगा हुआ है। जिनकी प्रेरणाओं को लेकर आज जयंती के दिन केवल भारत देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनके जीवन प्रसंग को याद किया जा रहा है।
इस मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, उप प्रधान प्रदीप सिंगला, महासचिव गौरव सिंगला, सह सचिव दीपक सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार मित्तल, अशोक गर्ग, विनोद गर्ग, अंशुल बंसल, अश्विनी जिंंदल, अनिल गर्ग, मुनीष मित्तल, संजीव गर्ग, राजेश सिंगला, विनय गुप्ता, कुलवंत गर्ग, सुरेंद्र गोयल, जंग बहादुर सिंगला, भूषण मंगला, रवि अग्रवाल, विजय सिंगला, योगेश गर्ग, अमित बंसल, सतपाल गुप्ता, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का शुभारंभ अवसर पर हवन में आहुति डालत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें