फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक कला है : जादूगर सम्राट शंकर

Sat, 29 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जादूगर सम्राट शंकर। - फोटो : credit
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की भरतमुनि रंगशाला में 5 दिसंबर तक रोजाना दो नि:शुल्क शो दोपहर एक बजे और शाम चार बजे आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

50 वर्षों से जादू कला को समर्पित सम्राट शंकर ने अब तक देश-विदेश में 30 हजार से अधिक शो किए जिनमें 20 हजार चैरिटी के रहे। लंदन में उन्होंने एक साथ सभी घड़ियों का समय बदलकर इतिहास रचा था।
उन्होंने कहा जादू चमत्कार नहीं, कला और विज्ञान का संगम है। उनके शो में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, पानी बचाओ और मोबाइल की लत से दूर रहने जैसे सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे हैं। बच्चों के लिए खास करतब तैयार किए गए हैं, जो दो घंटे तक उन्हें मोबाइल से दूर रखेंगे। जादूगर सम्राट शंकर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पूरे परिवार के साथ शो देखने आएं। मौके पर जूनियर सम्राट शंकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जादूगर सम्राट शंकर।- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें