लाडवा। गुरु रविदास मंदिर में शीश नवाने के दौरान उपाध्यक्ष बंतो कटारिया। विज्ञप्ति
लाडवा। इंद्री रोड स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास जी की पालकी की स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने शिरकत की। कार्यक्रम में गुरु रविदास जी महाराज के सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत मनदीप दास महाराज ने गुरु रविदास जी की वाणी से संगत को निहाल किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने संत मनदीप दास का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमें संत महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ाना चाहिए। गुरु रविदास सभा की ओर से सभी अतिथियों का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सत्संग के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।