फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मध्यप्रदेश की साधना पांडे ने जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्काय मार्शल आर्ट एसोसिएशन हरियाणा द्वारा आयोजित गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 24वीं सीनियर राष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन हुआ। सचिव रिंकू आर्य ने बताया कि समापन समारोह के अवसर पर गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को स्पोर्ट्समैनशिप की भावना से ही खेल खेलना चाहिए। आज अधिकांश खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से आगे निकलने की होड़ में गलत कदम उठाते हैं, जिससे उन्हें बचना चाहिए। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। जहां खेलों से मनुष्य स्वस्थ रहता है वहीं मानसिक तनाव भी दूर होता है। आयोजन सचिव रवि चौहान ने बताया कि 24वीं सीनियर स्काय मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में भारत के 18 विभिन्न राज्य से आए 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अलग-अलग इवेंट में अपने प्रतिभा का परिचय दिया। युद्धम इवेंट में महिला वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब साधना पांडे (मध्य प्रदेश ) ने हासिल किया और पुरुष वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन अंडमान निकोबार के आर. दिनेश रहे। कौशल और युद्धम इवेंट में विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से ग्रैंडमास्टर डाॅ.एमडीसेल्वम , स्काय मार्शल आर्ट फेडरेशन भारत के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, सचिव काशीनाथ नायक, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी, सचिव रिंकू आर्य, हरियाणा स्काय मार्शल आर्ट एसोसिएशन एवं आयोजन सचिव रवि चौहान ने पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें