फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव : प्रो. प्रेम सिंह

Tue, 15 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री आनंदपुर से शिरोमणी अकाली दल पार्टी से लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि हरियाणा में पार्टी द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लडे़ जाएंगे और वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में यहां प्रचार भी करेंगे।
विज्ञापन


वे सोमवार को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शिअद हरियाणा के जोन-2 करनाल, पानीपत, जींद और कैथल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।

शिअद प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो, सुखबीर सिंह मांडी, बलकार सिंह, कंवलजीत सिंह अजराना सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चंदूमाजरा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में चयनित प्रतिनिधि ही बाद में लोकसभा और विधानसभा में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी निशान पर नहीं लड़ें जाएंगे, जबकि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव पार्टी अपने निशान पर लड़ेगी। इतना ही नहीं, सभी सिख एवं पंजाबी बाहुल्य क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे।

उन्होंने सरकारी नौकरियों में पंजाबियों को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि पंजाबी को वास्तविक रूप से दूसरी भाषा का दर्जा दिया जाए।

भाजपा के साथ पार्टी के मतभेदों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी का भाजपा से समझौता है, इसके बावजूद दोनों पार्टियां अपना-अपना जनाधार बढ़ाने के लिए नियमित रूप से प्रयासरत है।

हरियाणा कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा द्वारा हरियाणा-पंजाब सीमा सील करने संबंधी दिए बयान पर टिप्पणी करते हुए प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अपनी संभावित हार को देखकर वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कराह साहिब पिहोवा में पट्टेदार सिख किसानों को जमीन लीज पर देने के फैसले को सराहनीय कदम बताया। बैठक में हरियाणा के सिख नेता स्वर्गीय मान सिंह मन्हेड़ा की पत्नी सतबीर कौर मन्हेड़ा को जोन-2 का सह कन्वीनर बनाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें