फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नए साल में मिलेगी एलएनजेपी में 100 बेड की एक और इमारत की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए साल में जिले के 12 लाख लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में 100 बेड की एक और इमारत की सौगात मिलेगी। 100 बेड की सात मंजिला भू-तल सहित एक और इमारत पर 88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है और पीडब्ल्यूडी नए साल की शुरुआत में ही पुरानी इमारत को ध्वस्त करेगा। इससे पहले एलएनजेपी को 100 बेड की चार मंजिला इमारत की सौगात वर्ष 2020 में मिल चुकी है। सात मंजिला इमारत बनने के प्रस्ताव से विभाग 200 बेड का अस्पताल होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

नई इमारत के निर्माण से अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो जाएगा। नई इमारत में प्रशासनिक भवन, सभी प्रकार के ओपीडी विभाग, नवजात शिशु देखरेख इकाई, तीन ऑपरेशन थियेटर और अत्याधुनिक प्रसूति विभाग सहित भू-तल पर पार्किंग की सुविधा भी होगी। हालांकि कोरोना महामारी के कारण कार्य में काफी देर हो चुकी है, मगर नए साल की शुरुआत में तेजी से निर्माण कार्य होने की संभावना जताई जा रही है। नई इमारत के भू-तल पर पार्किंग और विभाग के स्टोर बनाए जाएंगे। इसके ऊपर ही सभी विभाग की ओपीडी होगी ताकि मरीजों को ऊपर-नीचे भटकना न पड़े। पहली मंजिल पर भी ओपीडी और लेबी का निर्माण होगा। दूसरी मंजिल पर ब्लड बैंक, आईसीयू और प्रसूति विभाग स्थापित किया जाएगा। तीसरी मंजिल पर डायलिसिस और प्रसूति ऑपरेशन थिएटर बनाया जाएगा। चौथी मंजिल पर तीन ऑपरेशन थिएटर होंगे, जबकि पांचवीं पर पुरुष एवं महिला वार्ड स्थापित किया जाएगा। छठी मंजिल पर निजी कक्ष और सातवीं पर प्रशासनिक भवन व स्टोर स्थापित किए जाएंगे।


दो साल पहले निर्मित इमारत में चल रहा अस्पताल
दो साल पहले निर्मित हुई इमारत में अस्पताल को चलाया जा रहा है। नई इमारत के बनने पर अस्पताल 100 की बजाय 200 बेड के होने का दावा किया जा रहा है। 39 करोड़ की लागत से दो साल पहले तैयार इमारत में सिर्फ आपातकाल विभाग, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड और निजी कक्ष बनाए गए थे, मगर कोरोना महामारी के चलते 100 बेड की इमारत को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करना पड़ा था। इस इमारत में कोई ओपीडी प्रथम तल पर है तो कोई चौथे तल पर। इसकी वजह से मरीजों को काफी घूमना पड़ रहा है।
विज्ञापन



नई साल में शुरू होगा कार्य
पीडब्ल्यूडी डिवीजन-एक के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने बताया कि इमारत के निर्माण के लिए बजट उनके विभाग को मिल चुका है। इसका एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इसकी निविदा जारी की जाएगी। अगले 15 दिन तक स्वीकृति मिलने उम्मीद है। उसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें