कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने शनिवार देर शाम शाहाबाद मारकंडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाले गए लोगों से बातचीत की।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने मंदिर में पहुंचकर वहां पर उनके भोजन, पानी एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से इस आपदा के समय में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
गांव कठवा, नलवी, झांसा और कलसाना सहित अन्य गांवों का भी किया दौरा
सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज शाहाबाद के गांव कठवा, नलवी, झांसा, कलसाना, तंगोर, ठसका मीरांजी का दौरा करने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाले गए लोगों से बातचीत की। इससे पहले उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और लोगों को भोजन-पानी एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से इस आपदा के समय में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।