फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी हत्याकांड : बदमाश ले चुके हत्या की जिम्मेदारी फिर भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

विज्ञापन
शाहाबाद। आईजी पंकज नैन पत्रकारों को जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में जब भी कोई बड़ा अपराध होता है, तो उसके पीछे विदेश में बैठे किसी न किसी गैंगस्टर का हाथ निकलता है। आरोपी छिपाने की कोशिश भी नहीं करते, बल्कि वो खुद सोशल मीडिया के जरिए वारदात के लिए जिम्मेदारी लेते हैं।
ऐसा ही 13 जून को शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड में हुआ है, जिसकी जिम्मेदारी कुख्यात काला राणा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली, जिसमें नोनी राणा ने धमकी दी कि जो हमारे खिलाफ चलेगा, उसका यही अंजाम होगा। अब फोन नहीं सीधे मौत दी जाएगी। इसके बावजूद पुलिस न तो गैंग तक पहुंच पाई है और न ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को काबू कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई और काला राणा गैंग की उत्तर हरियाणा के शराब कारोबारियों पर नजर बनी हुई है, जिसके चलते कारोबारियों में भय दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और पुलिस की टीमें उन पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने यह माना है कि सोशल मीडिया पर गैंग से जुड़े लोगों ने पोस्ट कर जिम्मेदारी ली है। इसके बावजूद पुलिस इस हत्याकांड में किसी अंजाम तक नहीं पहुंची है, जिसके चलते इसे पुलिस की नाकामी की चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें