फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाइनमैन की मौत का मामला...निगम के एसडीओ, जेई समेत चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेड़ी कलां गांव में करंट लगने से लाइनमैन (एएलएम) की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ, जेई समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में रामकिशन निवासी फतहुपुर कॉलोनी ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसका भतीजा गौरव (22) बिजली निगम में एएलएम लगा था। उमरी गांव के पावर हाउस में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। उसे सूचना मिली थी बोढ़ी गांव में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उसके भतीजे की मौत हो गई है। इस सूचना पर वह तुरंत सेक्टर-दो के निजी अस्पताल पहुंचा, जहां गौरव के साथी कर्मी अभिमन्यु व कृष्ण कुमार से बातचीत हुई। अभिमन्यु ने उसे बताया कि वह, कृष्ण कुमार और गौरव के साथ बोढ़ी गांव में शिकायत पर बिजली ठीक करने गए थे। उसने गांव पहुंचने पर दौलतपुर केंद्र के सरकारी नंबर पर सुबह करीब 11 बजे काम करने के लिए पीली प्लेट लगाने की सूचना दी थी।
बिजली सप्लाई बंद होने के बाद गौरव ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने लगा। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे किसी ने बिजली सप्लाई शुरू कर दी, जिससे करंट लगने से गौरव ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तब उसने दोबारा कॉल करके पूछा तो कर्मी ने उसे कड़ामी की बजाय यह बिजली शुरू करने की जानकारी दी। आरोपियों ने जानबूझ कर उसके भतीजे गौरव को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया था। शिकायत पर पुलिस ने एसडीओ, जेई, अभिमन्यु व कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




25 दिन पहले हुई थी ट्रेनिंग
शिकायतकर्ता अनुसार निगम के एसडीओ व जेई उसके भतीजे पर ट्रांसफार्मर पर चढ़ने का दबाव बनाते थे, जबकि अभी तक गौरव की ट्रेनिंग पूरी भी नहीं हुई थी। आरोपियों ने बिजली बंद करने का बगैर परमिट लिए ही उसके भतीजे को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया था। उनकी लापरवाही के कारण उसके भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें