फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध हटाया जाए : झींडा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिख दुनियाभर में सबसे भरोसे वाली कौम है। ऐसे में पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर केंद्र सरकार की ओर से लगाया गया प्रतिबंध हटाया जाना चाहिए। इस यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध वाजिब नहीं है। यह मांग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने उठाई।

उन्होंने कहा कि शायद केंद्र सरकार श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाओं को भूल गई है। श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने दुनियाभर की यात्रा कर इस संसार को अंध विश्वास, बाहरी आडंबर से दूर रहने की शिक्षा दी थी। श्री गुरु नानक देव जी ने 20 रुपये का लंगर लगा कर भूखों को भोजन करवाया था और यही प्रथा अब दुनियाभर में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान में लंगर के रूप में प्रचलित है। उन्होंने कहा कि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते हुए पांचवीं पातशाही ने अपने जीवन का बलिदान दिया और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी ने अपना शीश दिया। अगर जुल्म से टक्कर लेने की बात करें, तो दशमेश पिता धन धन साहब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने अपना सरबंस देश और कौम पर कुर्बान कर दिया। श्री गुरु नानक देव जी महाराज से लेकर साहबजादों और साहब ए कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने कुर्बानी दी। झींडा ने कहा कि जो सिख कौम सदा देश के साथ खड़ी होती रही है। अब उस कौम की पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है, सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को अपने खुफिया तंत्र पर भी विश्वास करना चाहिए। सरकार अपने खुफिया तंत्र से पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर जाने वाले सिखों की पूरी जांच पड़ताल करवा कर उन्हें पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए वीजा दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर रोक लगाना सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसलिए केंद्र सरकार को सिखों की धार्मिक भावना को समझते हुए पाकिस्तान में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के लिए जाने वाली धार्मिक यात्रा को पुन: शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें