फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संभालखी में डॉ. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
शाहाबाद। डॉ. बीआर आबेंडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करते सुभाष कलसाना व ग्रामीण। संवाद - फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन
शाहाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत संभालखी में डॉ. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। अनावरण के बाद मुख्य अतिथि सुभाष कलसाना ने कहा कि डॉ. आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता हैं, जिन्होंने देश को लोकतांत्रिक संविधान प्रदान किया। उन्होंने प्रतिमा को शिक्षा के मंदिर यानी स्कूल के निकट स्थापित करने को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा गांववासियों को समानता, न्याय, भाईचारा और अधिकारों के प्रति प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

कलसाना ने प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत संभालखी की सभी मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार ने बताया कि प्रतिमा का फाउंडेशन पंचायत की ओर से तैयार करवाया गया, जबकि मूर्ति उनके निजी कोष से स्थापित की गई है। उद्देश्य केवल प्रतिमा लगाना नहीं बल्कि युवाओं को शिक्षा और सामाजिक समानता के मार्ग पर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों को सिरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद गुरु रविदास और बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिमा के अनावरण के समय स्वामी बीर सिंह हितकारी, संत धर्मदास, सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार और ग्रामीण मौजूद रहे।

शाहाबाद। डॉ. बीआर आबेंडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करते सुभाष कलसाना व ग्रामीण। संवाद- फोटो : एचबीटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें