फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों ने कलाकृतियां बनाकर मोह लिया मन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बालघर में कलाकृतियां दिखाते नन्हें बच्चे। विज्ञ​प्ति - फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों के साथ त्योहारों के प्रति भी जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विद्या भारती से संबद्ध एवं हिंदू शिक्षा समिति की ओर से संचालित श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में सोमवार को बैसाखी पर्व और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती गरिमा के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को खास दिन का महत्व बताया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे कागज पर गेहूं रंगने की कला, गन्ने से कलाकृति बनाना, टर्बन क्राफ्ट, हाथ पंखी, डाॅ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित क्विज में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या चेतना ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समानता, शिक्षा और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया है। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंध समिति प्रबंधक जीवन मौद्गिल और अन्नपूर्णा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें