फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर सुंदरपुर के विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। इन विद्यार्थियों से शहर को स्वच्छ बनाने की अपील प्रशासन की तरफ से की गई है। विद्यार्थियों को अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में काम करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान निरंतर चल रहा है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का प्रयास नगर परिषद के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस मुहिम के साथ युवा पीढ़ी को जुड़ने की अपील की जा रही है।

मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल ने कहा कि स्वच्छता एक अहम विषय है यह केवल किसी एक क्षेत्र तक सिमटा हुआ नहीं है बल्कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि अपने आस पास के प्रत्येक क्षेत्र को साफ, सुंदर और सुथरा बनाने में अपना सहयोग दे।
विज्ञापन


स्वच्छता कार्य क्षमता विशेषज्ञ आईईसी एक्सपर्ट बीरेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि स्वच्छता का अर्थ केवल अपने घर, मोहल्ले को साफ करना नहीं है अपितु शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। स्कूल की प्राचार्या मंजू ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ साथ सामाजिक विषयों में भी अपनी सक्रिय सहभागिता दैनिक जीवन में अवश्य अपनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें