फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एमटीपी किट आपूर्ति के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी किट बेचने वाले आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कोर्ट के आदेशों का इंतजार कर रही है। एमटीपी किट बेचने वाले आरोपी अभी सोनीपत पुलिस के पास रिमांड पर है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान रितेश उर्फ गोलू निवासी कलगी गंज जिला भागल बिहार के रूप में हुई है। आरोपी रितेश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तीन एमटीपी किट जिला सचिवालय की नए भवन यूनीक मार्केट वेबसाइट से भेजीं थीं।
किट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोल विभाग ने उक्त वेबसाइट के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज करवाया था। आरोपी ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ यमुनानगर, जींद और गुरुग्राम में ऑनलाइन ऑर्डर मिलने के बाद सप्लाई किया था। किट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ यमुनानगर के जगाधरी, जींद के सिविल लाइन व गुरुग्राम के सेक्टर-40 में मामले दर्ज हुई थे। कुरुक्षेत्र जिला उप-सिविल सर्जन डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज होने के बाद यमुनानगर विभाग की टीम पुलिस को अपने साथ लेकर आरोपी के एड्रेस पर पहुंची थी। मगर साइट पर आरोपी ने फर्जी एड्रेस दिया था, तब टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए भागलपुर में एसडीएम से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें