पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अर्थशास्त्र में कॅरिअर की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें रिसर्च असिस्टेंट, प्रोजेक्ट, इंटरनेशनल इकोनॉमिक एसोसिएशन की डॉ. साक्षी मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र विषय में भविष्य बनाने के विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया।
उन्होंने डॉ. अंजना तंवर की जीवन यात्रा के उदाहरण से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और बताया कि किस तरह हिंदी माध्यम की विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होंने अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर ये पद हासिल किया। डॉ. अंजना तंवर वर्तमान में इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज के अंतर्गत दिल्ली में मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स में डिप्टी डायरेक्टर हैं। यह कार्यक्रम उप प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. अलका ने निभाई।