फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी पेंटिंग के माध्यम से सीखने की विधा विद्यार्थियों के लिए नया अनुभव : प्रो. सतीश वत्स

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों द्वारा की गई बॉडी पेंटिंग। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के रचना शरीर विभाग की ओर से बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएएमएस प्रथम वर्ष (2024-25 बैच) के विद्यार्थियों की 13 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने मानव शरीर की सामान्य संरचना को रचनात्मक ढंग से बॉडी पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मानसी, मुद्रिका और प्रणव की टीम ने गर्दन का अग्र त्रिकोण बनाकर उसमें कैरोटिड आर्टरी, इंटरनल जगुलर वेन, वेगस नर्व और ग्रंथियों जैसी महत्वपूर्ण संरचनाओं का सुंदर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रही निधि, लक्षिता, कीर्ति और निधि चौहान की टीम ने गर्दन की रक्त वाहिकाओं पर मॉडल तैयार कर बताया कि किस प्रकार धमनियां और शिराएं मस्तिष्क, सिर और गर्दन में रक्त का संचार करती हैं। तृतीय स्थान महक, पूजा, पारूल और निधि की टीम को मिला जिन्होंने चेहरे की मांसपेशियों की रचना को दर्शाया और चेहरे के भावों में उनकी भूमिका समझाई। निर्णायक मंडल में प्रो. सतीश वत्स, प्रो. सचिन शर्मा और एसोसिएट प्रो. आशीष नांदल शामिल रहे।
विभागाध्यक्ष प्रो. वत्स ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न केवल मानव शरीर की संरचना को व्यावहारिक रूप से समझने में मदद करती हैं बल्कि उनमें रचनात्मक सोच और टीमवर्क की भावना भी विकसित करती हैं। प्रो. सचिन शर्मा ने कहा कि बॉडी पेंटिंग के माध्यम से सीखने की यह विधा विद्यार्थियों के लिए एक नवीन अनुभव है जिससे उन्हें पाठ्यक्रम की जटिल अवधारणाओं को याद रखना और समझना आसान हो जाता है।

कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों द्वारा की गई बॉडी पेंटिंग। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें