फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलसीएलओ कर्मचारियों का धरना 10 वें दिन भी रहा जारी, आज से क्रमिक अनशन पर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय से रोष मार्च को शुरू करते हुए एलसीएलओ व सर्व कर्मचारी संघ के पदा​धिकार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) कर्मचारी यूनियन हरियाणा का धरना लघु सचिवालय के समक्ष 10वें दिन भी जारी रहा। यूनियन ने आंदोलन को तेज करने का फैसला लेते हुए सोमवार यानी आज से हर रोज 24 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही 3 अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के दौरान मेला ग्राउंड की ओर कूच करने का एलान किया गया। राज्य प्रधान नीतू ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन पूरे राज्य में फैला दिया जाएगा।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने समर्थन जताते हुए कहा जब तक एलसीएलओ कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल न किया जाता, संघ सभी विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से धरने में साथ देगा। जिला प्रधान अजय ओलिहन ने बताया कि भर्ती विज्ञापन सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) के लिए जारी किया गया था लेकिन ऑफर लेटर एलसीएलओ का थमा दिया गया। यह बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है।
यूनियन के अनुसार सिटीजन रिसोर्स इन्फोर्मेशन डिपार्टमेंट (क्रिड) और हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण की ओर से की गई इस भर्ती में सात हजार ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में नियुक्ति होनी थी। कर्मचारी फैमिली आईडी से जुड़े कार्य जैसे आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र और पेंशन वेरिफिकेशन संभालते थे लेकिन 2024 विधानसभा चुनाव के बाद उनकी आईडी बंद कर दी गईं और ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन



यूनियन के राज्य महासचिव पवन पलवल ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी अधिकारियों-मंत्रियों से मुलाकात की लेकिन केवल आश्वासन मिले। सरकार मांगों का समाधान करे और पद को विज्ञापन के अनुसार सीपीएलओ बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें