फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलसीएलओ और सर्व कर्मचारी संघ का प्रदर्शन 23 को

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  एलसीएलओ कर्मी आंदोलन की जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले छह महीनों से अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) और सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

एलसीएलओ की ओर से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने 23 मार्च को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य महासचिव गुरमीत रंगा ने कहा कि सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
युवाओं ने कड़ी मेहनत और प्रतियोगी प्रक्रिया के तहत दो परीक्षाएं पास की थीं लेकिन योग्यता के अनुरूप पद नहीं दिए। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यदि सरकार ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा। 23 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेंगे।

कुरुक्षेत्र।  एलसीएलओ कर्मी आंदोलन की जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें