फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैरा कॉम स्लेम मैराथन में मेडल जीतने वाले लछमन सिंह को किया सम्मानित

Wed, 20 May 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। मेडल जीतने वाले लछमन सिंह पंजेटा को सम्मानित करते बीज विकास निगम के पूर्व ​निदेशक जितेंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। पैरा कॉम स्लेम मैराथन 2025-26 का मेडल जीतकर आए 69 वर्षीय लछमन सिंह पंजेटा का संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग स्कूल सुजरा बाबैन में स्वागत किया गया। पैरा कॉम स्लेम मैराथन जो वेदांता मैराथन दिल्ली 21 किमी, टीसीएस मैराथन कोलकाता 25 किमी, टाटा मुंबई मैराथन 42 किमी, टीसीएस मैराथन बंगलूरु 10 किमी जीतकर पूरी होती है।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह पंजेटा अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वे युवाओं के लिए भी प्रेरणा हैं। पंजेटा ने कहा कि उनकी उम्र 69 की है लेकिन युवाओं से कम नहीं समझते। इस उम्र में भी जवानों जैसा जज्बा है। उन्होंने आठ महीनों में चार मैराथन जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 12 अक्तूबर को दिल्ली में वेदांता मैराथन में 21 किमी दौड़ पूरी कर पहला मेडल अपने नाम किया। इसके बाद 21 दिसंबर को कोलकाता में टीसीएस मैराथन में 25 किमी मैराथन में दूसरा मेडल जीता। फिर 18 जनवरी को मुंबई में मुंबई टाटा मैराथन 42 किमी जीत तीसरा मेडल हासिल किया। चौथी मैराथन टीसीएस बंगलूरु 10 किमी जीतकर चौथा मेडल जीता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें