कुरुक्षेत्र। बालघर में बैठक के दौरान विचार रखते प्रबंधन सदस्य, प्रधानाचार्या एवं कर्मचारी। स्वय
कुरुक्षेत्र। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समाज के हर वर्ग को जागरुक होने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से बालघर प्रबंधक जीवन मौद्गिल की मौजूदगी में बैठक हुई। मुख्य उद्देश्य ईंधन की बढ़ती खपत, ऊर्जा संकट, पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं पर विचार विमर्श व उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम निश्चित करना रहा। मौद्गिल ने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल, डीजल व अन्य प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो आने वाली पीढ़ी को इन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह ऊर्जा एवं ईंधन संरक्षण के प्रति जागरुक बने। बैठक में निर्णय लिया कि विद्यालय के सभी कर्मचारी अनावश्यक बिजली उपकरणों का प्रयोग बंद रखेंगे। संवाद