फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जैवलिन थ्रो में लविश और मांडवी प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन पलवल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल ने बताया कि पुरुष वर्ग जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में लविश ने पहला, करण कुमार ने दूसरा और राजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रस्सी दौड़ में विवेकानंद पहले, कुणाल कपूर दूसरे व केशव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और डिस्कस थ्रो में एकजोत सैनी ने पहला, केशव कुमार ने दूसरा और विभु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लेमन रेस में कुणाल कपूर ने पहले, आशीष कुमार झा दूसरे और करण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लैग रेस में साहिल व अनिकेत ने पहला स्थान पाया और विवेकानंद व आशीष ने दूसरा तथा हार्दिक व प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला वर्ग जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में मांडवी ने पहला, दामिनी ने दूसरा और गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सी दौड़ में दामिनी ने प्रथम, हरमीत कौर ने दूसरा और गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया। जबकि डिस्कस थ्रो में मांडवी सिन्हा ने पहला स्थान प्राप्त किया। साक्षी तोमर दूसरे और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. विजय, डॉ. सुमन, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. सुमंत कुमार, तानिया गुप्ता, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. रीता सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को दिए जाने वाली राशि में 41 प्रतिशत की वृद्धि की है तथा खेल नर्सरी में छात्रवृत्ति तीन हजार किए जाने का प्रावधान रखा गया है। कहा कि संस्थान के विद्यार्थी इसी तरह शिक्षा और खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें