कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्धता प्राप्त राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुल, विद्यापीठ द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब तीन मई कर दिया गया है। इसमें नौंवी से 11वीं कक्षा के विद्यार्थी ऑनलाइन अंक अपलोड कर सकते हैं।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि वार्षिक परीक्षा के अंक तीन मई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए गए लिंक पर लॉगिन आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्र- छात्राएं आगामी बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।