बाबैन। लंगर में सेवा करते हुए संगत। स्वयं
बाबैन। छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी कौर के सर्वोच्च बलिदान की याद में बुधवार को मुख्य बाजार में चाय पकौड़े के लंगर का आयोजन किया गया।
युवाओं की ओर से लगाए गए लंगर का शुभारंभ सरपंच संजीव सिंगला ने किया जिसमें बाजार में आए हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत से आज के युवाओं को सीख लेनी चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रह कर अपने धर्म व देश के प्रति ईमानदारी व सच्चाई के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए।