फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरस्कार वितरण समारोह में लाडवा रोटरी क्लब को मिले सात पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब जिला 3080 की ओर से जगाधरी के एक निजी पैलेस में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के डीजी राजपाल सिंह ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम में लाडवा रोटरी क्लब को सात पुरस्कार मिले। रोटरी क्लब के सचिव दुर्गेश गोयल ने बताया कि जगाधरी के एक निजी पैलेस में जोन-10 में सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार लाडवा रोटरी क्लब के प्रधान नरेश गर्ग 2024-25 को मिला।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ बेस्ट रोटेरियन के रूप में पांच सदस्यों विकास सिंघल, राकेश खुराना, अमित सिंघल, दीपक सिंघल व 2025-26 के लाडवा रोटरी क्लब के प्रधान संजीव जिंदल को अवार्ड मिला। वहीं मुख्यातिथि डीजी राजपाल सिंह ने कहा कि 2024-25 में रोटरी क्लब के प्रधान नरेश गर्ग की अगुवाई में अनेक ऐसे कार्य करवाए गए, जो कि रोटरी लाडवा के लिए इस वर्ष नए थे। उन्होंने कहा कि रोटरी एक ऐसी सामाजिक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो समाज हित के कार्य करती है। उन्होंने सभी सदस्यों को पुरस्कार मिलने पर बधाई भी दी। मौके पर राजेश मिगलानी, अरूण करूड़वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें